न्यूज़ फ्लैश
“खेला शुरू! कांग्रेस ने चली वो चाल कि उड़ जाएगी भाजपा की नींद; रानीपुर के 206 बूथों पर तैनात हुए अभेद्य ‘सिक्योरिटी गार्ड्स’, ट्रेनिंग में खा ली कसम—’अब एक भी फर्जी वोट पड़ा तो खैर नहीं!'” ”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में”
Home » क्राइम मीटिंग » “चारधाम से कांवड़ तक अलर्ट मोड में हरिद्वार पुलिस: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त फरमान—अपराध पर जीरो टॉलरेंस, वीकेंड ट्रैफिक रहेगा चाक-चौबंद!”

“चारधाम से कांवड़ तक अलर्ट मोड में हरिद्वार पुलिस: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त फरमान—अपराध पर जीरो टॉलरेंस, वीकेंड ट्रैफिक रहेगा चाक-चौबंद!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। एस.एस.पी. नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल में माह अप्रेल की अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया।इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह एवं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाली/थाना प्रभारी की मौजूदगी में श्री नवनीत सिंह द्वारा माह फरवरी में घटित अपराधों एवं उनके खुलासे की समीक्षा सहित लंबित विवेचनाओं, गंभीर अपराध, जारी चारधाम यात्रा, पुलिस के निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए किसभी फायर स्टेशन ऑफिसर अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील दशा में रखें और किसी भी घटना को बड़ा होने से रोकने के लिए फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचें। बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं में वृद्धी होगी। ऐसे में रिस्पांस टाइम सही करने के लिए जवान, वाहन एवं उपकरणों को तैयारी दशा में रखा जाए। थाना प्रभारी सुनिश्चित करें कि आग बुझाने के लिए निकले वाहनों को निर्बाध मार्ग उपलब्ध हो तथा आग बुझाने के दौरान यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। हमें अपराध होने का इंतजार नही करना है। थाना प्रभारी सुनिश्चित करें कि आपराधिक तत्वों को अपराध होने से पहले रोकना हमारी प्राथमिकता रहे। सीओ साहेबान अपने सर्किल के थानों में ओआर लेकर विवेचकों से मुकदमों की प्रगति के बारे में जानकारी करें तथा बिना किसी अनावश्यक विलंब के दर्ज मुकदमों का निस्तारण सुनिश्चित करें। रंजिश के छोटे-छोटे मामले अक्सर बड़ी घटना का रुप ले लेते हैं। थाना प्रभारी बीट ऑफिसर्स से इस संबंध में निरंतर वार्ता करें तथा रंजिश रख रहे पक्षों को मैनेज करें।आपराधिक गतिविधियों या लड़ाई-झगड़े में लिप्त अस्लाह धारक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित करें।

सभी थाने चारधाम यात्रा की संवेदनशीलता पर गौर करें। सत्यापन अभियान को जारी रखें और शाम के वक्त फोर्स को साथ लेकर स्वयं थाना प्रभारी थाना क्षेत्र में निरंतर चैकिंग कराना भी सुनिश्चित करें।निर्माणाधीन थाना भवनों की गुणवत्ता का संबंधित थाना प्रभारी विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्य मानकों के अनुरुप हो। बलवा से संबंधित प्रकरणों में तत्काल एक्शन लेते हुए वैधानिक कार्यवाही करें जिससे दोषियों को सजा मिल सके।वाहन चोरी के मामलों में तत्काल अभियोग दर्ज किया जाए तथा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए इन मामलों में सक्रिय गैंग्स पर लगाम लगाएं। गंभीर अपराधों में फॉरेंसिक टीम मौके पर जाना सुनिश्चित करे ताकी मौके पर मौजूद वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। थाना प्रभारी सुनिश्चित करें कि आमजन से सभी पुलिस कर्मी उचित व्यवहार करें। वर्दी और पीड़ित की भावनाओं, दोनों का सम्मान जरुरी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने निर्देश दिए कि अज्ञात शव मिलने की घटनाओं को सभी प्रभारी गंभीरता से लें। शव की पहचान के लिए डीसीआरबी सहित अन्य साधनों का उपयोग करें। हत्या संबंधी तथ्य प्रकाश में आने पर मुकदमा दर्ज करें।

102 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 1 8 7
Users Today : 191
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“खेला शुरू! कांग्रेस ने चली वो चाल कि उड़ जाएगी भाजपा की नींद; रानीपुर के 206 बूथों पर तैनात हुए अभेद्य ‘सिक्योरिटी गार्ड्स’, ट्रेनिंग में खा ली कसम—’अब एक भी फर्जी वोट पड़ा तो खैर नहीं!'”

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 1 8 7
Users Today : 191
Users Yesterday : 1072