न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » मुलाकात » “दिल्ली में धामी-मोदी मुलाकात: उत्तराखण्ड के विकास को मिली रफ्तार, एक्सप्रेस-वे से लेकर कुम्भ-2027 तक बड़े प्रोजेक्ट्स पर बनी रणनीति”

“दिल्ली में धामी-मोदी मुलाकात: उत्तराखण्ड के विकास को मिली रफ्तार, एक्सप्रेस-वे से लेकर कुम्भ-2027 तक बड़े प्रोजेक्ट्स पर बनी रणनीति”

(शहजाद अली हरिद्वार) दिल्ली। नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग और मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण देते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का प्रस्ताव रखा। इनमें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और टिहरी पम्प्ड स्टोरेज प्लांट के लोकार्पण, जबकि पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना के शिलान्यास शामिल हैं।धामी ने हरिद्वार कुम्भ-2027 के लिए ₹500 करोड़ की सहायता, नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत फिजिबिलिटी स्टडी, चौरासी कुटिया विकास हेतु ₹100 करोड़ की स्वीकृति सहित विभिन्न परियोजनाओं में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन और साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर चल रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

इस दौरान उन्होंने RRTS को हरिद्वार-ऋषिकेश तक विस्तार, रक्षा उपकरण निर्माण हब, रेल और सड़क कनेक्टिविटी, सी-प्लेन सेवा तथा अन्य बुनियादी परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग का अनुरोध भी किया।

ALSO READ  मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से की मुलाकात, साइबर सेंटर, आपदा प्रबंधन और निवेश उत्सव को लेकर किए अहम अनुरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737