न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » खुलासा » “ज्वालापुर पुलिस का बड़ा खुलासा: मोसिन-गुल्सान की चोरी गैंग का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद — गंग नहर पटरी के खंडहर से निकला बाइक-स्कूटी का खजाना”

“ज्वालापुर पुलिस का बड़ा खुलासा: मोसिन-गुल्सान की चोरी गैंग का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद — गंग नहर पटरी के खंडहर से निकला बाइक-स्कूटी का खजाना”

(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर। शुभम कुमार पुत्र जहारू सिंह निवासी इमलीखेड़ा थाना पिरान कलियर, हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल HF Deluxe संख्या UK17L-8320 दिनांक 04/03/2026 को महाराजा फर्नीचर, ऊंचा पुल ज्वालापुर के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 238/2026 पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तथा शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा द्वारा उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया।

गंग नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल HF Deluxe के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ में संदिग्धों द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल उन्होंने महाराजा फर्नीचर ऊंचा पुल ज्वालापुर से चोरी की थी।

संदिग्धों से गहन पूछताछ व निशानदेही पर पुलिस टीम ने पुरानी कांवड़ पटरी के पास स्थित एक खंडहर से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें व 02 स्कूटी बरामद कीं। आरोपियों ने बताया कि ये वाहन उन्होंने हरिद्वार व देहरादून के विभिन्न स्थानों से चोरी किए थे। दोनों आरोपी कम पढे लिखे है तथा आरोपी मोसिन राजमिस्त्री का काम करता है तथ गुल्सान ई रिक्शा का मेकेनिक है।

बरामद वाहनों में कई वाहन देहरादून के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए हैं।

ALSO READ  "फर्जी शस्त्र लाइसेंस का बड़ा खुलासा: STF का एक्शन, देहरादून से गिरोह का खिलाड़ी गिरफ्तार, कई और पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार!"

आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी डीसीआरबी व अन्य माध्यमों से की जा रही है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मोसिन पुत्र जान आलम व

गुल्सान पुत्र बलीन निवासीगण ग्राम गाडोवाली, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 3 6
Users Today : 681
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 3 6
Users Today : 681
Users Yesterday : 1179