न्यूज़ फ्लैश
“लोकतंत्र के महापर्व में SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने निभाई जिम्मेदारी, स्वयं भरकर गणना प्रपत्र दिया जागरूक नागरिक बनने का संदेश” “देहरादून में मतदाता जागरूकता का महाअभियान: डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान” “मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण”
Home » ज्ञापन » “पुरानी पेंशन बहाल करो सरकार” — कर्मचारियों की हुंकार, विधायक रवि बहादुर को सौंपा ज्ञापन; 2027 चुनावी मांगपत्र में शामिल करने का आश्वासन

“पुरानी पेंशन बहाल करो सरकार” — कर्मचारियों की हुंकार, विधायक रवि बहादुर को सौंपा ज्ञापन; 2027 चुनावी मांगपत्र में शामिल करने का आश्वासन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जनपद हरिद्वार के पदाधिकारियों द्वारा आज ज्वालापुर के विधायक रवि बहादुर के निज आवास ज्वालापुर पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए । गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। सरकार को कर्मचारियों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिए । जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करना आवश्यक है।

जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी एवं जिलामंत्री दीपक चौहान ने संयुक्त बयान में कि कर्मचारियों की वर्षों से चली आ रही इस न्यायोचित मांग को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए तथा शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। इस अवसर पर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण मांग को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किए जाने वाले अपने मांग पत्र में कर्मचारियों की बहुप्रतिष्ठित पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा और इस संबंध में सकारात्मक पहल करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बरछीवाल, जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी,जनपद मंत्री दीपक चौहान,जनपद प्रचार मंत्री कुलदीप सैनी, बहादराबाद कोषाध्यक्ष रवि कुमार, बहादराबाद के संगठन मंत्री पंकज चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

91 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 3 1 0
Users Today : 568
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 3 1 0
Users Today : 568
Users Yesterday : 1355