न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » बैठक » “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”

“सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। Haridwar जनपद के बहादराबाद थाना परिसर में आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता Sanjay Chauhan (क्षेत्राधिकारी, ज्वालापुर) ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।सीओ संजय चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली और ईद जैसे पवित्र त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं। इन पर्वों को मिल-जुलकर मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, डीजे की आड़ में अशांति फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने अथवा अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में यातायात व्यवस्था, जुलूस के संभावित मार्ग, नमाज स्थलों के आसपास सुरक्षा प्रबंध, बाजार क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि पर्वों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सीसीटीवी और मोबाइल गश्त के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी।उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दी जाएगी।बैठक का समापन आपसी संवाद और शांति बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

ALSO READ  "धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक शुरू: नए मंत्रियों का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी के संदेश पर जताया आभार, विकास को मिलेगी नई रफ्तार!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 8 8 7
Users Today : 632
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 8 8 7
Users Today : 632
Users Yesterday : 1179