न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक!
Home » निर्देश » “आपदा प्रबंधन कार्यों पर सख्त हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित: निर्माण योजनाओं की समीक्षा, यूसी तत्काल देने के निर्देश, नालों-गदेरों की सफाई और जलभराव रोकने पर विशेष जोर”

“आपदा प्रबंधन कार्यों पर सख्त हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित: निर्माण योजनाओं की समीक्षा, यूसी तत्काल देने के निर्देश, नालों-गदेरों की सफाई और जलभराव रोकने पर विशेष जोर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं (एनडीआरएफ) से सहायता देने की मदो और मानदंडों के संशोधन के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर आपदा प्रबंधन के तहत राज्य मोचन निधि के वर्ष 2022 -23 से 2025- 26 में निर्धारित मानको में संशोधन किए जाने के संबंध में सभी से लिखित में सुझाव /आख्या भेजने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिलाधिकारी ने अभी कार्यदाई संस्थाओं जिसमें सिंचाई,लोनिवि,आरडब्ल्यूडी, पेयजल निगम,खंड विकास अधिकारियों आदि को आपदा प्रबन्धन में स्वीकृत योजनाओं के कार्य पूर्ण करते हुए थर्ड पार्टी निरीक्षण/उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी कार्य किए जाने है उन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराना सुनाश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता एवं ढिलाई न बरती जाए।उन्होंने जनपद में अवस्थित नालो एवं गदेरो की प्राथमिकता से साफ सफाई करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने निर्देश दिए है कि जिन क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती है, ऐसे क्षेत्रों में जल निकासी के लिए उचित प्रबन्धन तत्परता से किया जाए,जिससे कि क्षेत्रवासियों को कोई समस्या न होने पाए।   उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अनटाइड फंड के तहत निर्माण कार्यों के लिए जो भी धनराशि निर्गत की गई है,उस धनराशि का व्यय करते हुए कार्य पूर्ण करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  बैठक में जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत ने विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराई गई धनराशि के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।   बैठक में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आकाश जोशी, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह,जिला पशु चिकित्साधिकारी डी के चंद्र,जिला कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

ALSO READ  "खटीमा में जनता दरबार! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर सुनी जनता की पुकार, अधिकारियों को दिए ताबड़तोड़ समाधान के निर्देश — किसानों के लिए खाद व्यवस्था पर भी सख्त आदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496