न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » कार्यवाही » “रुड़की में ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई: ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में पल्स मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी, नारकोटिक दवाओं के रिकॉर्ड खंगाले”

“रुड़की में ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई: ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में पल्स मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी, नारकोटिक दवाओं के रिकॉर्ड खंगाले”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। गुरुवार को चंद्रपुरी क्षेत्र स्थित पल्स मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी की गई। कार्रवाई का नेतृत्व ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने गंग नहर कोतवाली पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से किया।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि अपर स्वास्थ्य सचिव/अपर आयुक्त के निर्देश पर जनपद के सभी मेडिकल स्टोरों की विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मेडिकल स्टोरों पर नारकोटिक दवाएं बिना उचित अभिलेखों के बेची जा रही हैं तथा स्टॉक और बिलों का समुचित रखरखाव नहीं किया जा रहा है।

छापेमारी के दौरान टीम ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के बिल, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और अन्य संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नारकोटिक दवाएं केवल पंजीकृत चिकित्सक की लिखित पर्ची पर ही दी जा सकती हैं और इनके भंडारण व बिक्री के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है।

ड्रग इंस्पेक्टर ने चेतावनी दी कि यदि कोई संचालक आवश्यक रिकॉर्ड प्रस्तुत करने में असमर्थ पाया गया तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गंभीर अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। जांच से बचने के लिए दुकान बंद रखने वाले संचालकों को भी चिन्हित कर सख्ती की जाएगी।

छापेमारी में ड्रग विभाग के अधिकारी हरीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं गंग नहर कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा।

ALSO READ  "औषधि कारोबार में सख्ती: आर्य नगर-ज्वालापुर में ड्रग्स विभाग का औचक निरीक्षण, एक होलसेल परिसर सील – अनियमितताओं पर होगी कड़ी कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930