न्यूज़ फ्लैश
“पैसा दो… पेपर लो!” देहरादून से राहुल गांधी का बड़ा धमाका, बोले— “देश में पेपर लीक अब रेस्टोरेंट के मेन्यू कार्ड जैसा कारोबार बन गया है!” “रविवार को ‘एग्जाम डे’ पर प्रशासन की कड़ी तैयारी! एडीएम के.के. मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश— हर परीक्षा केंद्र पर रहे चाक-चौबंद व्यवस्था” “टीईटी पर शिक्षकों का बड़ा बवाल! हजारों शिक्षकों का प्रदर्शन, पीएम के नाम भेजा बड़ा ज्ञापन” “कुंभ में गूंजेगी माटी की खुशबू! प्लास्टिक की जगह कुल्हड़ों को बढ़ावा, कारीगरों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा” “धामी का अल्टीमेटम: “ग्राउंड जीरो पर उतरें अफसर, आपदा में लापरवाही की अब बिल्कुल नहीं होगी माफी!” “देहरादून में बारिश का रेड अलर्ट! 18 जुलाई को सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी का बड़ा आदेश”
Home » निरीक्षण » “निशा यादव का सख्त तेवर: हरिद्वार यातायात पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण, अनुशासन और उत्कृष्ट टर्नआउट पर दिया विशेष जोर”

“निशा यादव का सख्त तेवर: हरिद्वार यातायात पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण, अनुशासन और उत्कृष्ट टर्नआउट पर दिया विशेष जोर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज पुलिस अधीक्षक यातायात/क्राइम निशा यादव द्वारा यातायात पुलिस लाइन (कमलदास कुटिया), हरिद्वार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कार्यालय, भोजनालय एवं स्टोर से संबंधित आवश्यक अभिलेखों/दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया तथा समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी को उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा उपस्थित समस्त कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट टर्नआउट बनाए रखने, कर्तव्यों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 1 1 2 6
Users Today : 176
Users Yesterday : 903
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 1 1 2 6
Users Today : 176
Users Yesterday : 903