न्यूज़ फ्लैश
“विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित संकल्प: संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने अधिकारियों संग किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश” “टिहरी में मुख्य सचिव का सख्त निरीक्षण! स्कूल, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय और स्टेडियम पहुंचे आनन्द बर्द्धन, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के कड़े निर्देश” “विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित हरिद्वार का महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित ने रोपा रुद्राक्ष, 9 हजार पौधों वाले बायोडायवर्सिटी पार्क से गूंजा हरियाली का संदेश” “किसानों के हक की हुंकार से गूंजा खेलपुर, भारतीय किसान यूनियन बेदी ने सरकार को चेताया— समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा आंदोलन” “हरियाली की ओर हरिद्वार पुलिस का बड़ा कदम: SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में 200+ पौधों का महाअभियान, विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया हरित भविष्य का संकल्प!” “सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप”
Home » पहल » “दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बहादराबाद में सराहनीय पहल, 157 लाभार्थियों को मिले सहायक उपकरण”

“दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बहादराबाद में सराहनीय पहल, 157 लाभार्थियों को मिले सहायक उपकरण”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद विकास खंड परिसर में बुधवार को दिव्यांगजनों के लिए एक निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में 157 दिव्यांग लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए गए, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सक्षम बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिव्यांगों और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं होता, लेकिन आत्मविश्वास और संकल्प के बल पर हर कोई समाज में विशेष स्थान बना सकता है।

सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता देने के लिए तत्पर है।

यह शिविर न केवल एक सहायक कार्यक्रम था, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मबल, सम्मान और स्वावलंबन की ओर प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास भी सिद्ध हुआ।

319 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 3 3 1
Users Today : 302
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 3 3 1
Users Today : 302
Users Yesterday : 757