न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » समारोह » “खेल भावना का जश्न: डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 बना ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा का महाउत्सव”

“खेल भावना का जश्न: डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 बना ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा का महाउत्सव”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर जूनियर कनखल वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना, टीमवर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय केटलबेल खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता शालिनी सिंह तथा दिलावरी पत्नी सर्वजीत दिलावरीi की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में विकास गोयल प्रो वाइस चेयरमैन की प्रेरणादायी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।समारोह का शुभारम्भ अत्यंत उत्साह के साथ हुआ। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रंगारंग ड्रिल प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। फुटबॉल, कबड्डी (बालक एवं बालिका) तथा बैडमिंटन (बालिका) प्रतियोगिताओं ने खेल भावना को नई ऊँचाइयाँ दीं। प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों का फुटबॉल मैच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।अभिभावकों के उत्साहवर्धन, शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।आभार ज्ञापन अमिता ओहरी, स्कूल इंचार्ज द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। यह आयोजन अनुशासन, फिटनेस और टीमवर्क का प्रेरणादायी उत्सव रहा जिसने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और निष्पक्ष खेल की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 0
Users Today : 46
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 0
Users Today : 46
Users Yesterday : 907