न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक!
Home » खेल » “शतरंज की बिसात पर एस.एम.जे.एन. का ‘शह-मात’ जलवा: यूनिवर्सिटी चैंपियन कृष्णा के स्वर्ण से नॉर्थ ज़ोन तक गूंजा हरिद्वार, श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी बोले—युवा मेधा ही सशक्त भारत की असली नींव!”

“शतरंज की बिसात पर एस.एम.जे.एन. का ‘शह-मात’ जलवा: यूनिवर्सिटी चैंपियन कृष्णा के स्वर्ण से नॉर्थ ज़ोन तक गूंजा हरिद्वार, श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी बोले—युवा मेधा ही सशक्त भारत की असली नींव!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उच्च शिक्षा और विद्यार्थियों के संर्वांगीण विकास के लिए देश भर में विख्यात एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर राज्य स्तरीय फलक पर अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी है। हाल ही में आयोजित अंतर्महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी सटीक ‘शतरंजी चालों’ से प्रतिद्वंद्वी कॉलेजों को पछाड़ते हुए शतरंज मेधा के क्षेत्र में कॉलेज के वर्चस्व को पुनः सिद्ध कर दिया है।

कृष्णा चावला बने ‘यूनिवर्सिटी चैंपियन’ प्रतियोगिता के दौरान बी. कॉम. 6 सेमेस्टर के छात्र कृष्णा चावला ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ‘यूनिवर्सिटी चैंपियन’ का खिताब अपने नाम किया और कॉलेज के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। जबकि ग्रुप मैच में महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में कृष्णा चावला, हर्षित शर्मा, अनमोल रावत, सुफियान खान तथा आर्यन बक्शी ने संयुक्त रूप से शानदार खेल दिखाया। साथ ही बी. कॉम. 4th सेमेस्टर की समता शर्मा ने भी अपने मेधावी खेल के दम पर तृतीय पुरस्कार पर कब्जा जमाया।

कॉलेज की इस ‘गोल्डन’ सफलता के आधार पर महाविद्यालय के कृष्णा चावला, अनमोल रावत तथा समता शर्मा का चयन नॉर्थ जोन, इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिसमे महाविद्यालय के ये तीन प्रतिभावान खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और उत्तराखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आज महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट तथा कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त डॉ रविन्द्र पुरी जी महाराज ने विजेता खिलाड़ियों तथा कोच को सम्मानित किया और अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए श्रीमहन्त डॉ रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में तनाव तथा अस्थिरता का दौर चल रहा हैं और ऐसे समय पर हमारे देश प्रदेश का युवा मेधा के खेल शतरंज में अपनी प्रतिभा, संकल्प, लग्न का परिचय दे रहा हैं। श्रीमहन्त ने कहा कि यह प्रतिभावान और संकल्पित युवा ही सशक्त भारत की नींव हैं। इस स्वर्णिम सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। विजयी खिलाड़ियों ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री महंत डॉ रविन्द्रपुरी जी के कुशल संरक्षण और अपने महाविद्यालय के प्राचार्य के निरंतर मार्गदर्शन को दिया है। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय माहेश्वरी, खेल कूद मुख्य अधीक्षक विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, कोच रंजीता, कोच भारत भूषण, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ALSO READ  संसद बजट सत्र लाइव अद्यतन सरकार को वक्फ बिल पर आज लोकसभा राज्यसभा समाचार हिंदी में तालिका में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496