न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » नोटिस » “होली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती: दूध-पनीर सप्लाई वाहनों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 सैंपल लैब रवाना, लाइसेंस और तापमान गड़बड़ी पर सप्लायरों को नोटिस”

“होली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती: दूध-पनीर सप्लाई वाहनों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 सैंपल लैब रवाना, लाइसेंस और तापमान गड़बड़ी पर सप्लायरों को नोटिस”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में किसी तरह का कोई मिलावट न हो इसके दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य राज्यों से आने वाले सप्लाई वाहनों की खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि आज प्रातः 6 बजे उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व योगेंद्र पांडे के साथ जगजीतपुर पुलिस चौकी कनखल पर बाहरी राज्यों एवं लक्सर क्षेत्र से आने वाले दूध एवं पनीर सप्लाई वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान खुले दूध के 03 नमूने तथा पनीर के 02 नमूने सहित कुल 05 खाद्य नमूने लिए गये, जिन्हें राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर जांच हेतु भेजा गया है तथा तीन सप्लायरों को फूड लाइसेंस व अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं क्रय विक्रय इनवॉइस प्रस्तुत न करने तथा तापमान नियंत्रक सुचारू रूप से न होने पर नोटिस जारी किया गया। टीम द्वारा सभी सप्लायरों को फूड लाइसेंस की प्रति वाहनों पर प्रदर्शित करने तथा नियंत्रण तापमान प्रणाली में ही दूध एवं दूध उत्पादों को सप्लाई करने के निर्देश दिए। तथा पनीर को मौके से हटवाकर विक्रय न करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी अवगत कार्य है कि होली एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में विशेष सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 7
Users Today : 32
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 7
Users Today : 32
Users Yesterday : 523