न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » संदेश » “रानीपुर में ‘गोदान’ का संदेश: विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देखी फिल्म, भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण पर जागरूकता का आह्वान”

“रानीपुर में ‘गोदान’ का संदेश: विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देखी फिल्म, भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण पर जागरूकता का आह्वान”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिडकुल स्थित सिनेमाघर में फिल्म गोदान देखी। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और किसान जीवन के संवेदनशील झलक प्रस्तुत करते हुए समाज को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त संदेश देती है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा की गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति,समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह के फिल्मों के माध्यम से समाज में सकरात्मक सोच,संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया की राज्य सरकर गौ संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है प्रदेश में गौपालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सूनिश्चित हो सके। साथ ही गोवंश सहित पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित भी किया जा रहा है ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चमोली,प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा मुनेश पाल,मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा वरुण वशिष्ठ जिला पंचायत सदस्य विमलेश चौहान, पार्षद आशुतोष चक्रपाणि, अनु मेहता, सुनील पांडे,मनोज प्रालिया,यादराम लक्की वालिया,विनित चौहान, हरविंदर सिंह विक्की, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज चौहान शीतल पुंडीर डॉक्टर राजकुमार यादव राधेश्याम कुशवाहा रमेश पाठक गरिमा सिंह, अध्यक्ष साधन सहकारी समिति सलेमपुर मनीष चौहान, ग्राम प्रधान प्रमोद पाल,नीरज चौहान,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, चमन चौहान, अशोक मेहता अभिनंदन गुप्ता,उपेंद्र शर्मा,अजय अरोड़ा, मनु रावत,हिमांशु चौहान, सार्थक कुमार,कमल राजपूत,लवी चौहान,चंचल कौर,आलोक चौहान, इंद्रपाल शर्मा अध्यक्ष बीएमएस,विनित चौहान महामंत्री कर्मचारी परिषद,ज्ञानेंद्र चौहान,हेमलता चौधरी,देवेश वर्मा, अंकुर पालीवाल,मोहित शर्मा अनिल प्रधान,विपिन चौहान,अभयपाल, समीरनदास,राधेश्याम पाल तारा नेगी,मंजू नौटियाल,गौरव पुंडीर संदीप राठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: युवा शक्ति का संकल्प, राष्ट्र निर्माण का सपना! सेवा संकल्प अभियान–2026 में गूंजा जनभागीदारी और विकसित भारत का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 1
Users Today : 616
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 1
Users Today : 616
Users Yesterday : 496