न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » संवाद » “रुड़की में ‘बजट संवाद’ की गूंज: सांसद नरेश बंसल बोले– यह बजट युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला; विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की नई दिशा तय करेगा”

“रुड़की में ‘बजट संवाद’ की गूंज: सांसद नरेश बंसल बोले– यह बजट युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला; विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की नई दिशा तय करेगा”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट की महत्वपूर्ण घोषणाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी आमजन एवं मीडिया प्रतिनिधियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष “बजट संवाद” प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहकर बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित रहें। उनके साथ गरिमामयी उपस्थिति में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह भी शामिल रही।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रस्तुत केंद्रीय बजट देश की आर्थिक मजबूती, युवाओं के रोजगार, किसानों की आय वृद्धि और महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करने वाला है तथा इसमें आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वे बजट की सकारात्मक जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, व्यापारियों एवं आम नागरिकों के लिए राहत देने वाला साबित होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का सीधा लाभ उत्तराखंड सहित पूरे देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में स्थानीय विकास, सड़क, परिवहन और शहरी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

ALSO READ  “कुमाऊँ में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का दो दिवसीय दौरा, अल्मोड़ा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर मीडिया से सीधा संवाद, रुद्रपुर–काशीपुर में कृषि और विकसित भारत पर मंथन”

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच को दर्शाता है। उन्होंने इसे “विकास, विश्वास और अवसर” का बजट बताते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और गरीब, किसान, युवा तथा महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, भाजपा नेता सुशील त्यागी, जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक जिलाउपाध्यक्ष भीम सिंह, सहसंयोजक युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक,जिला उपाध्यक्ष संजीव तोमर,जिला मंत्री सतीश सैनी, मंडलअध्यक्ष सुमित अग्रवाल, डॉ अमन गुप्ता,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, प्रमोद चौधरी, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह आदि भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 9 9
Users Today : 444
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 9 9
Users Today : 444
Users Yesterday : 1179