न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 24 नए उप शिक्षा अधिकारियों की एंट्री, दूरस्थ क्षेत्रों में संभालेंगे कमान BIG BREAKING:: “मेले की हाथापाई का बदला गोली से लेने निकला साहिब, पुलिस ने तमंचे समेत पकड़कर भेजा हवालात!” BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप
Home » मुलाकात » “हरिद्वार पुलिस परिवार की भावभीनी विदाई: अपराध और यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने वाले जितेंद्र कुमार मेहरा अब बने बागेश्वर के नए पुलिस अधीक्षक”

“हरिद्वार पुलिस परिवार की भावभीनी विदाई: अपराध और यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने वाले जितेंद्र कुमार मेहरा अब बने बागेश्वर के नए पुलिस अधीक्षक”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पद पर तैनात रहे जितेंद्र कुमार मेहरा के जनपद बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के पद पर स्थानांतरण होने पर आज हरिद्वार पुलिस परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।विदाई समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने श्री मेहरा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा विभिन्न अभियानों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने सदैव टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अधीनस्थों का मार्गदर्शन किया और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। श्री मेहरा ने अपने संबोधन में हरिद्वार पुलिस परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद हरिद्वार में मिला सहयोग और अनुभव उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी को कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहने का संदेश दिया।हरिद्वार पुलिस परिवार ने उनके सफल कार्यकाल के लिए धन्यवाद करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

ALSO READ  BIG BREAKING:: उत्तराखंड में भारी बारिश और रेड अलर्ट के बीच सीएम से मिले मदन कौशिक, राहत-बचाव को लेकर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 7 3 2
Users Today : 722
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 7 3 2
Users Today : 722
Users Yesterday : 861