न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » अभियान » “नाई सोता नाले में सीवर लीकेज पर सख्त एक्शन: जल संस्थान को नोटिस, गंदगी पर लॉज का शौचालय सील, ₹5000 का चालान—नगर निगम का कांवड़ क्षेत्र में स्वच्छता पर बड़ा अभियान”

“नाई सोता नाले में सीवर लीकेज पर सख्त एक्शन: जल संस्थान को नोटिस, गंदगी पर लॉज का शौचालय सील, ₹5000 का चालान—नगर निगम का कांवड़ क्षेत्र में स्वच्छता पर बड़ा अभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार की टीम द्वारा आज नाई सोता बरसाती नाले में सीवर लाइन संबंधी शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित सीवर लाइन में तकनीकी कमी/क्षति पाई गई, जिस कारण नाले में अपशिष्ट जल का प्रवाह हो रहा था। इस पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सीवर लाइन की शीघ्र मरम्मत कराए जाने को उत्तराखंड जल संस्थान को नोटिस जारी किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में स्थित एक स्थानीय लॉज परिसर में गंदगी पाए जाने पर ₹5000 की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, लॉज के शौचालय को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए उसकी चाबी निगम टीम द्वारा अपने कब्जे में ले ली गई, ताकि स्वच्छता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त, नाई सोता बरसाती नाले में कूड़ा फेंकने वाले होटलों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई तथा क्षेत्र की 06 दुकानों पर स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के क्रम में चालान किए गए।

नगर निगम द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अतिक्रमण हटाए जाने हेतु निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। निगम की टीम द्वारा नियमित निरीक्षण, सफाई अभियान एवं अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई सतत रूप से जारी है।

इस कार्रवाई के दौरान उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह, सुपरवाइजर अशोक एवं कपिल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ALSO READ  17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक हरिद्वार में आयोजित होगा स्वास्थ्य महापखवाड़ा – गाँव-गाँव लगेगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं, महिलाओं-बच्चों पर विशेष फोकस, रक्तदान से लेकर क्षयरोगियों को गोद लेने तक चलेगा महाअभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 1
Users Today : 626
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 1
Users Today : 626
Users Yesterday : 496