न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक!
Home » ऐलान » “अब निर्णायक आर-पार की लड़ाई!” पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गढ़वाल मंडल का बिगुल, सरकार को मजबूर करने का ऐलान

“अब निर्णायक आर-पार की लड़ाई!” पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गढ़वाल मंडल का बिगुल, सरकार को मजबूर करने का ऐलान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज यमुना कॉलोनी के ऑफिसर्स क्लब देहरादून में आयोजित की गई बैठक में गढ़वाल के सभी सातों जिलों के जिला अध्यक्ष जिला मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष जितमणि पैन्यूली द्वारा की गई और संचालन गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा द्वारा किया गया बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन प्राप्त करने का अब निर्णायक समय आ गया है और हमें प्रदेश भर में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करके सरकारों को पुरानी पेंशन देने पर मजबूर करना होगा । बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर मुकेश रतूड़ी ने कहा कि अब नहीं तो कब नहीं की कहावत को चरितार्थ करते हुए सभी लोग एकजुट होकर संघर्ष का हिस्सा बने सफलता निश्चित प्राप्त होगी । प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा ने कहा कि संगठन को चलाने के लिए फंड की भी आवश्यकता होती है अतः सभी साथी संगठन का साथ तन मन धन से दें ताकि पुरानी पेंशन प्राप्ति के आंदोलन को और प्रखर रूप से जमीन पर उतारा जा सके । बैठक को संबोधित करते हुए गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने भरोसा दिलाया कि इस बार होने वाला आंदोलन निर्णायक होगा और हम पुरानी पेंशन हर हालत में लेकर रहेंगे गढ़वाल मंडल के महामंत्री फर्स्वाण पासवान ने कहा कि संगठन सदैव पेंशन बहाली आंदोलन के लिए सक्रिय अब भूमिका में रहा है और आगे आने वाले कार्यक्रमों को और व्यापक रूप से कर्मचारी तक पहुंचाया जाएगा ताकि पुरानी पेंशन आसानी से प्राप्त की जा सके । गढ़वाल मंडल के उपाध्यक्ष वीर सिंह पवार ने कहा की प्रांतीय नेतृत्व का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा एवं जनपद हरिद्वार से प्रांतीय कार्यकारिणी को तन मन धन से पूर्ण समर्थन पूर्व की भांति मिलता रहेगा । आज की बैठक में विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष मंत्री ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा बैठक को संबोधित किया गया । सभी ने एकमत से निर्णय किया कि प्रांतीय कार्यकारिणी का जो भी निर्णय होगा इसका पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। बैठक में हरिद्वार से जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी जिला महामंत्री दीपक चौहान जिला प्रभारी सदाशिव भास्कर महिलाविंग अध्यक्ष रंजीत कौर संगठन मंत्री मंजू कक्कड़ ब्लॉक,जनपद प्रचार मंत्री कुलदीप सैनी , जनपद कोषाध्यक्ष शिव कुमार पाल,ब्लॉक अध्यक्ष नारसन ज्योतिराम ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर कुलदीप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की सतेन्द्र कुमार जिला प्रचार मंत्री, उमेश कुमार , भगवानपुर से अध्यक्ष विनोद चमोली आदि लोगों द्वारा प्रतिभा किया गया ।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन! सुबह 11 बजे होगा सिस्टम का टेस्ट, उत्तराखंड में 169 सेंसर और 112 सायरन रखेंगे ‘भूकंप अलर्ट’ पर नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496