न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक!
Home » प्लान » “सुरक्षा भी, सेवा भी” के संकल्प संग हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में: शारदीय कांवड़ मेले के लिए 09 जोन–19 सेक्टर में अभेद्य सुरक्षा कवच, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और कैमरों की पैनी नजर

“सुरक्षा भी, सेवा भी” के संकल्प संग हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में: शारदीय कांवड़ मेले के लिए 09 जोन–19 सेक्टर में अभेद्य सुरक्षा कवच, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और कैमरों की पैनी नजर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।शारदीय कांवड़ मेले को सकुशल, सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैयार कर ली है। “सुरक्षा भी, सेवा भी” के संकल्प के साथ कांवड़ियों के स्वागत और संरक्षण हेतु पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र में मजबूत ‘सुरक्षा कवच’ तैनात किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी शारदीय कांवड़ मेला एवं एसपी सिटी अभय कुमार ने कमलदास कुटिया में मेला ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।शारदीय कांवड़ मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 09 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन व सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती कर स्पष्ट दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। ड्यूटी को दो पालियों में 12-12 घंटे के लिए विभाजित किया गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए घायल या बीमार कांवड़ियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। हरकी पैड़ी और आसपास के पुलों पर अतिक्रमण रोकने, नदी में छलांग लगाने से लोगों को सख्ती से रोकने और डाक कांवड़ वाहनों में डीजे नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, ताकि हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति न बने। सुरक्षा के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ, ईंट-पत्थर व बजरी ले जाने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, कांवड़ की ऊंचाई 12 फुट से अधिक न रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।जेबकतरों और चेन स्नैचरों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को अफवाहों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सूचनाओं पर कड़ी नजर रखने तथा तुरंत खंडन करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के साथ विनम्र, मधुर व्यवहार और संवाद से विवाद सुलझाने पर बल दिया गया है।मेले में तैनात फोर्स में 07 पुलिस उपाधीक्षक, 04 निरीक्षक, 47 उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक, 160 पुरुष व 49 महिला कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल, यातायात पुलिस के 03 निरीक्षक व 15 उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पीएसी/आईआरबी की 03 कंपनियां, 01 प्लाटून, बम निरोधक दस्ता, जल पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं।हरिद्वार पुलिस की यह सघन तैयारी शारदीय कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

ALSO READ  "सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496