न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » कार्यवाही » “देहरादून पुलिस लाइन की महिला सिपाही ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार, सीओ दंपति से वसूले लाखों रुपये”

“देहरादून पुलिस लाइन की महिला सिपाही ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार, सीओ दंपति से वसूले लाखों रुपये”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून में उत्तराखंड पुलिस की एक महिला सिपाही को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सरोज बाला रावत पुलिस लाइन रेसकोर्स में डॉग ट्रेनर के पद पर तैनात थी।

आरोप है कि उसने विभाग में कार्यरत सीओ निहारिका सेमवाल और उनके पति सीओ नीरज सेमवाल को ब्लैकमेल कर अब तक छह लाख रुपये वसूल लिए। हाल ही में उसने एक लाख रुपये और की मांग की, जिसके बाद पीड़ित दंपति ने कानून का सहारा लेने का निर्णय लिया।

सीओ निहारिका सेमवाल ने कैंट कोतवाली में आरोपी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरोज बाला को पुलिस लाइन परिसर में 70,000 रुपये नकद लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित दंपति विभाग की छवि खराब न हो, इस कारण अब तक चुप थे। लेकिन लगातार बढ़ती ब्लैकमेलिंग के चलते उन्होंने आखिरकार कड़ा कदम उठाया। यह घटना पुलिस विभाग के भीतर आंतरिक अनुशासन और पारदर्शिता की जरूरत को उजागर करती है।

ALSO READ  हरिद्वार की सड़कों पर अश्लीलता! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 5 6
Users Today : 309
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 5 6
Users Today : 309
Users Yesterday : 930