न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » प्रदर्शन » ज्वालापुर: शराब के ठेके को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध जारी, ठेके पर लगाया ताला

ज्वालापुर: शराब के ठेके को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध जारी, ठेके पर लगाया ताला

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने ठेके पर ताला लगाकर अपना आक्रोश जताया।गौरतलब है कि दो माह पूर्व भी स्थानीय लोगों ने ठेके के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

लोगों का कहना है कि इस ठेके की वजह से क्षेत्र में सामाजिक और पारिवारिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।

जिला प्रशासन ने पूर्व में आश्वासन दिया था कि तीन महीने के भीतर ठेका स्थानांतरित कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के चलते आज फिर से स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर ठेके के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठेके को अन्यत्र नहीं ले जाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907