न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » संदेश » “हरिद्वार में सड़क सुरक्षा का बड़ा अलार्म—एआरटीओ निखिल शर्मा का दो टूक संदेश: नियम तोड़ेंगे तो हादसे बढ़ेंगे, जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं, हर नागरिक की है”

“हरिद्वार में सड़क सुरक्षा का बड़ा अलार्म—एआरटीओ निखिल शर्मा का दो टूक संदेश: नियम तोड़ेंगे तो हादसे बढ़ेंगे, जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं, हर नागरिक की है”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत परिवहन विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झां व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। इसके साथ ही अतिथियों का प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा व संगोष्ठी के संयोजक आशीष मिश्रा ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि सभी वाहन चालक निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें, वाहन की गति नियंत्रित रखें और नशे में वाहन चलाने से बचें, तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग लगातार जागरुकता अभियानों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित कर रहा है। कहा कि पूरे देश में वर्षभर में पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें एक लाख लोगों मौत होती है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा और यातायात नियमों का पालन करना होगा। सड़क दुर्घटनाएं होगी, लेकिन मृत्यु दर में कमी आएगी।एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। सभी वाहनों पर आगे और पीछे दोनों और स्पष्ट एवं मानक के अनुसार नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर चलने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई भी की जा रही है।कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। सभी को एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा शपथ दिलायी। इसके पश्चात अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों को हेलमेट भी वितरित किए गए।

174 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 2
Users Today : 16
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 2
Users Today : 16
Users Yesterday : 1072