(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय शूटिंग बॉल टीम द्वारा वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर उत्तराखंड के लाल चैंपियन सूरज रोड व नवनीत कुमार को क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी।
हरिद्वार जिले के छोटे से गाँव बेल्डी से निकलकर चैंपियन सूरज रोड तथा गांव शेरपुर खेलमऊ से नवनीत कुमार ने शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में पदक जीतकर देवभूमि पूरे भारत का ही नहीं देवभूमि उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है। क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आने वाली प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता की कामना की हैं।








































Users Today : 644
Users Yesterday : 496






