न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » क्षेत्रीय » वक्फ बिल पर लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद इकरा हसन

वक्फ बिल पर लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद इकरा हसन

लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा हुई। इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से कैराना से सांसद इकरा हसन ने चर्चा में हिस्सा लिया और विधेयक को ईद से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ईद की रौनक बुझी भी नहीं थी कि हमारी जड़ों पर नया फरमान लाया गया। सरकार महिलाओं की बात कर रही है, लेकिन महिलाओं को इस विधेयक से कुछ नहीं मिल रहा। 

Trending Videos

‘लाखों गरीब लोग वक्फ की संपत्ति से अपना रोजगार चला रहे हैं’

इकरा हसन ने लोकसभा में कहा कि ईद के मौके पर एक विधवा महिला एक लड़की के साथ मेरे पास आई और बताया कि वह वक्फ की प्रॉपर्टी पर रहती है। वही प्रॉपर्टी उसकी रोजी-रोटी और छत का काम करती है। ऐसे लाखों गरीब लोग वक्फ की संपत्ति से अपना रोजगार चला रहे हैं। संशोधित विधेयक के प्रावधानों से लोग सड़कों पर आ जाएंगे। 

Amit Shah on Waqf Bill: ‘…क्या धमकाना चाहते हो भाई?’: विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह, पढ़ें उनके सात बड़े बयान

‘यह विरासत को मिटाने का बिल है’

इकरा हसन ने कहा कि सत्ता के लोग एकदूसरे की पीठ थपथपा रहे हैं कि संशोधनों को स्वीकार कर लिया जाए, लेकिन इनकी शरारत यह है कि एक ऐसा प्रावधान शामिल किया गया है कि अगर कोई भी वक्फ की संपत्ति विवादित होगी तो वह अपना वक्फ स्टेटस खो देगी। इसका कोई मतलब नहीं है। यह बिल मुसलमान की भलाई का नहीं, वजूद और विरासत को मिटाने का बिल है। आपके मुंह से धर्मनिरपेक्षता की बात सुनकर अच्छा लगा, लेकिन अगले ही पल यह भ्रम टूट जाता है। 

ALSO READ  BIG BREAKING:बहादराबाद में बजेगा क्रिकेट का डंका! 5 सितंबर से शुरू होगी BPL 2026-27, विजेता को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम

Amit Shah on Lalu: ‘वक्फ पर लालू जी की इच्छा मोदी जी ने पूरी कर दी’: अमित शाह ने क्यों लिया राजद प्रमुख का नाम

‘मुस्लिम महिलाओं को कुछ नहीं मिल रहा’

इकरा ने कहा कि महिलाओं का मुद्दा बार-बार उठाया जा रहा है। सरकार का कहना है कि वक्फ बोर्ड में मुस्लिम महिलाओं को प्रतिनिधित्व देंगे। इस विधेयक से पहले भी मुस्लिम महिलाएं वक्फ बोर्ड में सदस्य रह चुकी हैं। सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए कौन-सा नया काम किया? इस बात की तारीफ अगर आपकी तरफ से कोई मुस्लिम महिला करती तो यकीन भी करते, लेकिन अफसोस आपकी लंबी कतार में कोई मुस्लिम महिला सांसद नजर नहीं आई। मैं खुद एक मुस्लिम महिला हूं, उस नाते से यह कहना चाहती हूं कि इस विधेयक के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं को कुछ नहीं मिल रहा, ये हमें कुछ नहीं देना चाहते। एक नैरेटिव बनाया जा रहा है। यह विधेयक मुस्लिमों की भलाई का नहीं है। इस विधेयक के जरिए मीठी ईद के जायके को कड़वा करना यही आपकी असली सौगात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 4
Users Today : 326
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 4
Users Today : 326
Users Yesterday : 1253