न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » जयंती » “भेल रानीपुर की धरती पर भक्ति और समरसता का महाकुंभ, सलेमपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी जयंती पर मुख्य अतिथि मनोज धनगर ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धा से उमड़ा जनसागर”

“भेल रानीपुर की धरती पर भक्ति और समरसता का महाकुंभ, सलेमपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी जयंती पर मुख्य अतिथि मनोज धनगर ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धा से उमड़ा जनसागर”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद की विधानसभा क्षेत्र 26 भेल रानीपुर के सलेमपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध संत शिरोमणि गुरु रविदास जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मनोज धनगर ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा कर देश-प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति की ओर से मुख्य अतिथि मनोज धनगर को गुरु रविदास जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मनोज धनगर ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए।जयंती समारोह में मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश जी, ग्राम प्रधान पप्पू पाटिल जी, सतीश जी, हरपाल जी, कालूराम जी, मोहित पाटिल जी, एडवोकेट सुदेश जी, राजेश जी, प्रवेश जी, स्वराज जी, जगदीश जी, सुनील जी, मोहित बाबर जी, अरविंद जी, संजय पाल जी, रोशन पाल जी, प्रवीण धनगर जी, वार्ड मेंबर राजू जी, पवन पाल धनगर जी, मोहित कर्णवाल जी, राजेश पाटिल जी, रुपचंद आजाद जी, डॉ. सोनू जी, सुधांशु वत्स जी, दीपचंद जी, नवीन चौहान जी, माननीय जगदीश जी, शाहिद जी, मोहसिन जी, सन्नवर जी, सारिक जी, संदीप चौहान जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचार आज भी जन-जन के दिलों में जीवंत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907