न्यूज़ फ्लैश
“जमीन के लालच में खून की साजिश: ज्वालापुर में दामाद ने रची हत्या की प्लानिंग, सुपारी किलरों ने उतारा मौत के घाट — 48 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!” “देहरादून में सियासी हलचल तेज: Pritam Singh और Harish Rawat की मुलाकात ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनावी सरगर्मी, संगठन और रणनीति पर हुई बड़ी चर्चा!” देहरादून में सेवा के सितारों का संगम: डॉ. कुमार प्रशांत की पहल पर ‘आभार सम्मान समारोह’ में चमके डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बोले—ये हैं जिंदगी के असली रक्षक “रुड़की का ‘खो-खो धमाका’! ब्लॉसम स्कूल का डबल धमाल—बालक-बालिका दोनों में चैंपियन, रॉयल और ग्रीनवुड ने भी बिखेरा जलवा” “धरती बचाने का संकल्प: मदरहुड यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण की हरियाली और पोस्टर प्रतियोगिता से गूंजा ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ का संदेश” “भीषण गर्मी का असर: हरिद्वार में बदले स्कूल टाइम की उठी जोरदार मांग, शिक्षकों ने कहा—अब बच्चों की सेहत से नहीं होगा समझौता!”
Home » बधाई » “गणतंत्र दिवस पर हरिद्वार पुलिस का गौरव बढ़ा: उत्तराखण्ड की नंबर-01 कोतवाली बनी ज्वालापुर, ट्रॉफी के साथ एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंची विजेता टीम, कप्तान ने दी बधाई व नगद इनाम”

“गणतंत्र दिवस पर हरिद्वार पुलिस का गौरव बढ़ा: उत्तराखण्ड की नंबर-01 कोतवाली बनी ज्वालापुर, ट्रॉफी के साथ एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंची विजेता टीम, कप्तान ने दी बधाई व नगद इनाम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का गौरव हासिल करने वाली कोतवाली ज्वालापुर की पुलिस टीम ने अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ट्रॉफी लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के कैंप कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूरे पुलिस महकमे में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।एसएसपी हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कोतवाली ज्वालापुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोतवाली ज्वालापुर ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसंपर्क, त्वरित कार्रवाई एवं अनुशासन के क्षेत्र में जो मिसाल पेश की है, वह अन्य थानों के लिए प्रेरणास्रोत है।टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी द्वारा कोतवाली ज्वालापुर के स्टाफ को ₹2500/- नकद पुरस्कार देने के साथ-साथ गुड इंट्री प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे कार्यक्षमता और सेवा भावना को और मजबूती मिले।इस दौरान एसएसपी हरिद्वार ने जनपद के अन्य थाना प्रभारियों को भी संदेश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करें, जनता से बेहतर संवाद स्थापित करें तथा पुलिसिंग के हर मानक पर खरा उतरने का प्रयास करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अन्य थाने भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे।उल्लेखनीय है कि कोतवाली ज्वालापुर को यह सम्मान उसकी सतत मेहनत, टीमवर्क और जनहित में की गई प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रदान किया गया है, जो हरिद्वार पुलिस की कार्यसंस्कृति को और मजबूत करता

117 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *