न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नैनीताल में स्ट्रीट लाइटों पर कमिश्नर का सख्त एक्शन, वार्डवार होगी जांच—रोजाना देनी होगी खराब और दुरुस्त लाइटों की रिपोर्ट! BIG BREAKING:: देहरादून में रोजगार मेले का बड़ा धमाका! 249 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, हाथों में नियुक्ति पत्र आते ही खिले चेहरे BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप!
Home » प्रदर्शन » शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय पर दिया धरना, पदोन्नति को लेकर जताई नाराज़गी

शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय पर दिया धरना, पदोन्नति को लेकर जताई नाराज़गी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया।

धरने का मुख्य उद्देश्य चयन वेतनमान, पारस्परिक स्थानांतरण और विशेष रूप से पदोन्नति की लंबित प्रक्रिया को लेकर नाराज़गी जताना था।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित रखा गया है, जिससे कई शिक्षक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती, तब तक संगठन क्रमिक अनशन पर रहेगा।जिला महामंत्री जितेन्द्र चौधरी ने मांग की कि चयन वेतनमान की जल्दबाजी में जारी सूची को संशोधित कर पुनः जारी किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने मांगों को नजरअंदाज़ किया, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पद खाली हैं,

जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।धरने में संगठन के कई अन्य पदाधिकारी व शिक्षक शामिल हुए, जिनमें पंकज लोचन, अश्वनी चौहान, राकेश पंवार, योगेश चौहान, इम्तियाज अली सहित कई शिक्षक शामिल थे।

धरने के चलते शिक्षकों के नियमित कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। शिक्षकों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

 

ALSO READ  हरिद्वार विश्वविद्यालय में एबीवीपी का धरना, छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 1 3 8
Users Today : 487
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 1 3 8
Users Today : 487
Users Yesterday : 729