न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » लक्सर पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्य दबोचे, एक नाबालिग संरक्षण में

लक्सर पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्य दबोचे, एक नाबालिग संरक्षण में

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।

यह कार्रवाई दीपक कुमार निवासी शारदा नगर ज्वालापुर की शिकायत पर की गई, जिन्होंने बताया कि 27 मई को उनकी दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी से बैग चोरी हो गया, जिसमें ढाई लाख रुपये और कुछ दस्तावेज थे।

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश (45 वर्ष) निवासी बैरागी थाना कनखल और रितिक (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि भी बरामद की है। गिरोह के सदस्यों की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

ALSO READ  BIG BREAKING:शिवलोक लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: ज्वेलर्स का पीछा कर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चांदी के सिक्के-मूर्ति और Apple फोन बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 2
Users Today : 707
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 2
Users Today : 707
Users Yesterday : 496