न्यूज़ फ्लैश
“लोकतंत्र के महापर्व में SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने निभाई जिम्मेदारी, स्वयं भरकर गणना प्रपत्र दिया जागरूक नागरिक बनने का संदेश” “देहरादून में मतदाता जागरूकता का महाअभियान: डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान” “मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण”
Home » मुलाकात » “‘विकसित भारत’ के संकल्प को सनातन की शक्ति का संबल: कुंभ को वैश्विक सांस्कृतिक महाकुंभ बनाने पर गृह मंत्री अमित शाह से पूज्य संतों की ऐतिहासिक भेंट”

“‘विकसित भारत’ के संकल्प को सनातन की शक्ति का संबल: कुंभ को वैश्विक सांस्कृतिक महाकुंभ बनाने पर गृह मंत्री अमित शाह से पूज्य संतों की ऐतिहासिक भेंट”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली/हरिद्वार । देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह से विगत दिवस पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान आगामी कुंभ और ‘विकसित भारत’ की संकल्पना में सनातन धर्म की सक्रिय भूमिका का खाका प्रस्तुत किया गया।

मुलाकात के दौरान पूज्य संतों ने गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि एक समर्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सनातन मूल्य और भारतीय संस्कृति आधार स्तंभ हैं। अखिल भारतीय सनातन परिषद, शैक्षणिक संस्थाओं और हरिद्वार नागरिक मंच के माध्यम से यह प्रयास निरंतर जारी है कि संतों के मार्गदर्शन में शासन और समाज के बीच एक सुदृढ़ सेतु बनाया जा सके। आगामी कुंभ को केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक पटल पर भारत की सांस्कृतिक शक्ति के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

75 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 3 1 2
Users Today : 570
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 3 1 2
Users Today : 570
Users Yesterday : 1355