न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » भावुक » “सर्द रात में उम्मीद की गर्माहट बनी हरिद्वार पुलिस। जम्मू–कश्मीर से भागे नन्हे छात्रों को AHTU टीम ने सुरक्षित बचाया, रोशनाबाद में भावुक मिलन—परिजनों की आंखें हुईं नम, बोले “हरिद्वार पुलिस को सलाम”

“सर्द रात में उम्मीद की गर्माहट बनी हरिद्वार पुलिस। जम्मू–कश्मीर से भागे नन्हे छात्रों को AHTU टीम ने सुरक्षित बचाया, रोशनाबाद में भावुक मिलन—परिजनों की आंखें हुईं नम, बोले “हरिद्वार पुलिस को सलाम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।।मुख्यालय स्तर से गुमशुदा बालक, बालिकाओं व महिला,पुरुष की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन स्माइल” में गुमशुदा तलाश के दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा गठित A.H.T.U. टीम को निरंतर दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में बीते रोज दिनांक 16/1/2026 को हर की पौड़ी क्षेत्र से दो बालकों को अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया। पूछताछ करने पर ठंड में ठिठुर रहे क्रमशः 11 व 08 वर्षीय दोनों बालकों ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं तथा 15 जनवरी की शाम अपने हॉस्टल वेद मंदिर जम्मू से भाग कर रेल के माध्यम से हरिद्वार पहुंचे। दोनों बालकों को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत चिकित्सा परीक्षण हेतु ले जाया गया तथा आवश्यक चिकित्सा जांच उपरांत दोनों बालकों को बाल कल्याण समिति हरिद्वार में आवश्यक काउंसलिंग उपरांत खुला आश्रय गृह कनखल में संरक्षण दिलवाया गया।पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यम से प्रयास करते हुए बच्चों के परिजनों से संपर्क होने पर दोनों बालकों के परिजन आज पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार पहुंचे जहां एसपी क्राईम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा व एसपी/क्षेत्राधिकारी सदर निशा यादव द्वारा दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।खुशी के इस पल में परिजनों ने बच्चों को अपने गले से लगाकर भीगी पलकों के साथ एसएसपी डोबाल व हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया। आहिल पुत्र रोहित कुमार उम्र 11वर्ष निवासी आंखोंड आरएस पुरा जम्मू कश्मीर व हिमांशु पुत्र बिरला बाली उम्र 8 वर्ष निवासी चीनानि बटनना जम्मू कश्मीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 4
Users Today : 167
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 4
Users Today : 167
Users Yesterday : 930