न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा”
Home » मोड » “अंकिता हत्याकांड के वायरल ऑडियो केस में बड़ा मोड़: उर्मिला सनावर ने कोर्ट में जमा कराया मोबाइल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर रहे नदारद”

“अंकिता हत्याकांड के वायरल ऑडियो केस में बड़ा मोड़: उर्मिला सनावर ने कोर्ट में जमा कराया मोबाइल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर रहे नदारद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में शुक्रवार को जिला न्यायालय में हाजिर होकर अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपना मोबाइल फोन जमा करा दिया। न्यायालय की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत मोबाइल कोर्ट में सील कर सुरक्षित रखा गया। वहीं, प्रकरण में नामजद पूर्व विधायक सुरेश राठौर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अगली तिथि तक का समय मांगा। अदालत ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए आगामी सुनवाई की तारीख तय कर दी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोशनाबाद कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अदालत परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगातार गश्त की जाती रही।

इस दौरान मामले के विवेचक इंस्पेक्टर आरके सकलानी और इंस्पेक्टर योगेश दत्त के साथ ही सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा भी पुलिस टीम के साथ अदालत में मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल जमा कराने की कार्रवाई की निगरानी करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी संभाले रखा। सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों के वॉयस सैंपल भी अदालत में जमा कराए जाएंगे। वॉयस सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की दिशा तय होगी। अदालत ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अगली सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित कर दी है।

186 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 8 5
Users Today : 613
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 8 5
Users Today : 613
Users Yesterday : 1287