न्यूज़ फ्लैश
“मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई”
Home » प्रदर्शन » “खराब दाल–चावल पर फूटा राशन डीलरों का गुस्सा: हरिद्वार में SDO कार्यालय घेरा, जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप, हड़ताल की चेतावनी”

“खराब दाल–चावल पर फूटा राशन डीलरों का गुस्सा: हरिद्वार में SDO कार्यालय घेरा, जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप, हड़ताल की चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हरिद्वार के बैनर तले राशन डीलरों ने उप संभागीय अधिकारी हरिद्वार के कार्यालय में चावल एवं खराब दाल व एक्सपायर दाल के वितरण को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हंगामे की सूचना पर उप संभागीय अधिकारी प्रमोद सती स्वयं मौके पर पहुंचे और राशन डीलरों को शांत कर उनकी समस्याएं सुनीं। राशन डीलरों ने श्री सती के समक्ष खराब खाद्यान्न के वितरण से आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं। उप संभागीय अधिकारी द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।फेडरेशन के प्रदेश विधिक सलाहकार भारत वीर एडवोकेट ने बताया कि यदि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले दोषी अधिकारियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो माननीय न्यायालय में आपदा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन को लेकर याचिका दायर की जाएगी।

वहीं फेडरेशन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो पूरे जनपद में कोई भी राशन डीलर खराब चावल एवं दाल का उठान नहीं करेगा, तथा आवश्यकता पड़ने पर जिले भर के सभी राशन डीलर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। विरोध प्रदर्शन में रहेतु मंत्री सुनील शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, मैनपाल (लक्सर), राजेश (लक्सर), राधे, सतेंद्र एवं दिनेश कश्यप सहित अनेक राशन डीलर उपस्थित रहे।

132 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 7 1 5
Users Today : 443
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 7 1 5
Users Today : 443
Users Yesterday : 1287