न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » जयंती » “सेवा, संस्कार और समर्पण की अमिट विरासत: क्वाड्रा संस्थान में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई चौधरी हरचंद सिंह की जयंती”

“सेवा, संस्कार और समर्पण की अमिट विरासत: क्वाड्रा संस्थान में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई चौधरी हरचंद सिंह की जयंती”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । क्वाड्रा संस्थान में संस्थान के प्रेरणास्रोत, समाजसेवी एवं मानव सेवा को समर्पित महान व्यक्तित्व चौधरी हरचंद सिंह की जयंती अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी हरचंद सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके सादगीपूर्ण जीवन, मानव सेवा के प्रति समर्पण, सामाजिक उत्थान के कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को विस्तार से स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी हरचंद सिंह जी का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने की भावना से प्रेरित रहा, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि चौधरी हरचंद सिंह जी के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात कर ही क्वाड्रा संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, सेवा भावना और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणादायक विचार, वक्तव्य एवं श्रद्धांजलि स्वरूप प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे वातावरण भावुक एवं प्रेरणादायक बन गया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने चौधरी हरचंद सिंह जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 4
Users Today : 131
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 4
Users Today : 131
Users Yesterday : 729