न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » स्वागत » “संघ से संगठन तक समर्पण की जीत: हरिद्वार के संजीव कुमार को भाजपा एससी मोर्चा में प्रदेश मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी, कार्यालय में उमड़ा उत्साह और भव्य स्वागत”

“संघ से संगठन तक समर्पण की जीत: हरिद्वार के संजीव कुमार को भाजपा एससी मोर्चा में प्रदेश मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी, कार्यालय में उमड़ा उत्साह और भव्य स्वागत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा ने मोर्चों की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी के तहत भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा में हरिद्वार से संजीव कुमार को प्रदेश मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है। इस अवसर पर हरिद्वार भाजपा कार्यालय पर संजीव कुमार का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि संजीव कुमार पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नगर प्रचारक,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सह नगर मंत्री,भाजपा युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश में गढ़वाल मंडल सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं साथ ही संजीव कुमार को पार्टी समय-समय पर अन्य राज्यों दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में प्रभारी के नाते भेजती रहती है एवं संजीव कुमार लंबे समय कई चुनाव में पूर्णकालिक विस्तारक की भूमिका में भी रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि संजीव कुमार पार्टी के बहुत ही निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं वह हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हैं इन सभी बातों को देखते हुए उत्तराखंड भाजपा संगठन ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के निमित्त संजीव कुमार को भाजपा एससी मोर्चा में प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से दलितों की हितेषी रही है और मैं पूरी टीम के साथ भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को एससी समाज के बीच में प्रचारित कर और अधिक लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट एवं संजीव चौधरी व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 1
Users Today : 14
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 1
Users Today : 14
Users Yesterday : 938