न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » अपील » “एक छोटी गलती, बड़ा हादसा!” आदर्श इंटर कॉलेज खेड़ली में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को सिखाए सुरक्षित सड़क के जरूरी सबक

“एक छोटी गलती, बड़ा हादसा!” आदर्श इंटर कॉलेज खेड़ली में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को सिखाए सुरक्षित सड़क के जरूरी सबक

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आज आदर्श इंटर कॉलेज, खेड़ली बहादराबाद में विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में उप निरीक्षक पंकज जोशी एवं अपर उप निरीक्षक यातायात नवनीत त्यागी ने प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता चौहान तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व तथा लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया।इसके साथ ही दुर्घटना के बाद पीड़ितों की सहायता करने वाले “गुड समैरिटन” के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। सरकार द्वारा संचालित “गुड समैरिटन स्कीम” के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को निर्भीक होकर घायल की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं, उनके गंभीर परिणामों तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों और दंड के विषय में भी जागरूक किया गया। अंत में विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया

ALSO READ  "मौसम के रेड अलर्ट के बीच डीडीएमओ मीरा रावत का बड़ा संदेश: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 31 मई तक शाकुम्भरी देवी मंदिर में दर्शन स्थगित, यात्रा न करने की अपील"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 0 7
Users Today : 452
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 0 7
Users Today : 452
Users Yesterday : 1179