न्यूज़ फ्लैश
“ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार” “NH पर तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की दर्दनाक मौत, महिला डॉक्टर सदमे में—टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटी” “इंतजार खत्म! CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी—अब बस रोल नंबर डालो और तुरंत देखो अपना स्कोर”
Home » प्लान » “मकर संक्रांति पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, ट्रैफिक पर सख़्त पहरा ???? शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, विशेष यातायात प्लान लागू”

“मकर संक्रांति पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, ट्रैफिक पर सख़्त पहरा ???? शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, विशेष यातायात प्लान लागू”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 12.01.2026 की रात्रिः12ः00 बजे से लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा। चण्डी चौक पर यातायात का दबाव बढने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे लागू किया जायेगा।सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा।

टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहर पट्री का प्रयोग किया जायेगा।

यातायात का दबाव बढने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जायेगा।

1- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार।

ऽ पार्किंग-(अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

 यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-

 

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनिचौक मात्रृसदन पुलिया

 

ऽ पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

2-दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर वाहनों का डायवर्जन रूट प्लान-

सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-अब्दुलकलाम चौक-नगलाइमरती-लक्सर-सुल्तानपुर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0 तिराहा-शनि चौक-मात्रृसदन पुलिया

 

ऽ पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-बालावाली-बिजनौर-नजीबाबाद।

 

3-मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-

 

(छोटे वाहनों के लिए)

नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डी चौकी-चण्डी चौक

ऽ पार्किंग-(दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

(बड़े वाहनों के लिए)

नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा

ऽ पार्किंग-(गौरीशंकर-नीलधारा)

 

4- देहरादून/ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-

देहरादून/ ऋषिकेश -नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार।

ऽ पार्किंग-(लालजीवाला-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

 

5-देहरादून/ ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-देहरादून/ ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डी चौक से NH 344 से मेरठ-दिल्ली

 

6-देहरादून/ ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

 

देहरादून/ ऋषिकेश -नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डी चौक-चण्डी चौकी-श्यामपुर-नजीबाबाद

 

7-दिल्ली-पंजाब/हरियाणा से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले प्राईवेट बसों का रूट प्लान-नारसन-मंगलौर- नगलाइमरती-लक्सर-सुल्तानपुर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनि चौक-मात्रृसदन पुलिया-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

 

8-दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से ऋषिकेश/देहरादून जाने वाले वाहनों हेतु रूट प्लानः-नारसन-मंगलौर-अब्दुल कलाम चौक-मण्डावर-मोहण्ड से होते हुए देहरादून/ऋषिकेश जायेंगे।

आटो/विक्रम डायवर्जन-

 

 लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकुल देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जायेगा। जयराम मोड़ से आगे नही जायेंगे। यही पर सवारी उतार कर वापस जायेंगे।

 

 लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल जटवाडा/ज्वालापुर से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

 

 लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

 

 लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति स्नान पर्व के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/आटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे।

 

 

107 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *