न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » आस्था » हरिद्वार में श्रद्धा का संगम: जय शाह ने की मां गंगा की आरती, देश की समृद्धि की कामना

हरिद्वार में श्रद्धा का संगम: जय शाह ने की मां गंगा की आरती, देश की समृद्धि की कामना

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह शनिवार को अपने परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे।

उन्होंने हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर विधिवत मां गंगा का पूजन किया और संध्या आरती में भाग लिया। इस दौरान जय शाह की पत्नी और बच्चों ने भी श्रद्धा के साथ गंगा पूजन कर आरती में हिस्सा लिया।

उन्होंने मां गंगा से सभी के कल्याण और देश की समृद्धि की कामना की। हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

इससे पहले इसी दिन देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी भी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट और मित्रों के साथ हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने भी पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा कर आरती में भाग लिया।

अनंत अंबानी ने मां गंगा से देश की शक्ति, उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इन दोनों कार्यक्रमों के दौरान हर की पौड़ी पर आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

ALSO READ  "गंगा दशहरा पर हरिद्वार में आस्था का महाविस्फोट! 45 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, ड्रोन तस्वीरों में दिखा जनसैलाब का अद्भुत नजारा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 6 2
Users Today : 507
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 6 2
Users Today : 507
Users Yesterday : 1179