न्यूज़ फ्लैश
“भाई ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, आरोपी फरार” “राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता”
Home » कार्यवाही » बहादराबाद में कानून का डंडा: सेल्समैन लूटकांड के दो इनामी बदमाश पुलिस के शिकंजे में, SSP के ऐलान के बाद धराए ₹5-5 हजार के इनामी लुटेरे, ₹15 हजार नकदी बरामद

बहादराबाद में कानून का डंडा: सेल्समैन लूटकांड के दो इनामी बदमाश पुलिस के शिकंजे में, SSP के ऐलान के बाद धराए ₹5-5 हजार के इनामी लुटेरे, ₹15 हजार नकदी बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद।सेल्समैन से हुई लूटपाट की घटना का बहादराबाद पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो इनामी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और लगातार दबिश के बाद आरोपितों को दबोचकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में श्रवण गिरि पुत्र रमेश गिरि, निवासी ग्राम दुगचाड़ा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (वर्तमान पता दौलतपुर, बहादराबाद, हरिद्वार) तथा प्रणव पुत्र सुभाष सैनी, निवासी ग्राम धनौरा, थाना पिरान कलियर, जिला सहारनपुर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपित सेल्समैन से हुई लूट की वारदात में सक्रिय रूप से शामिल थे। घटना के बाद से ही पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही थी। वहीं इस लूटकांड में शामिल अन्य दो आरोपित सूरज उर्फ बिल्ला पुत्र पन्नेलाल, निवासी माच्छारेड़ी, थाना पिरान कलियर तथा निर्देश उर्फ नवाब उर्फ गबरू पुत्र नरेश, निवासी जगजीतपुर, थाना कनखल फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आखिरकार दोनों इनामी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों के कब्जे से लूट की गई कुल ₹15,000 नकद बरामद की गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता में भरोसा बढ़ा है।

*पुलिस टीम*

1. उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा, थानाध्यक्ष बहादराबाद

2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट

3. हेड कांस्टेबल रामवीर

4. कांस्टेबल वसीम (CIU, हरिद्वार)

5. कांस्टेबल बलवंत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 2 8 9
Users Today : 242
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 2 8 9
Users Today : 242
Users Yesterday : 827