न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » धरना » “अंकिता को न्याय दो! शिवालिक नगर चौक पर कांग्रेस का उग्र धरना, कैंडल मार्च के साथ भाजपा पर तीखा हमला — “जब तक न्याय नहीं, तब तक जनआंदोलन जारी”

“अंकिता को न्याय दो! शिवालिक नगर चौक पर कांग्रेस का उग्र धरना, कैंडल मार्च के साथ भाजपा पर तीखा हमला — “जब तक न्याय नहीं, तब तक जनआंदोलन जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कैंडल मार्च निकालकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी गई और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश प्रताप राणा और वरिष्ठ नेता वीरेंद्र रावत ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए

कहा कि अंकिता हत्याकांड ने भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा खतरे में है और अंकिता को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।

नेताओं ने कथित ऑडियो में सामने आए नामों की निष्पक्ष जांच की मांग की।महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वहीं अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि और पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने स्पष्ट किया कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का जनआंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सीटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग दोहराई।धरने में कांग्रेस नेता रजवीरस चौहान हित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  “बाल भवन बिजनौर में गरजी कर्मचारी-शिक्षकों की हुंकार: ‘सामाजिक सुरक्षा की एक ही पहचान—पुरानी पेंशन बहाल करो’, उत्तराखंड-यूपी से उमड़ा जनसैलाब, सरकार की नई पेंशन योजनाओं को सिरे से किया खारिज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 0 4
Users Today : 13
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 0 4
Users Today : 13
Users Yesterday : 737