न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » कार्यवाही » हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन नाबालिक से गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन की साजिश का खुलासा, नेपाल ले जाने की थी तैयारी,पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन नाबालिक से गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन की साजिश का खुलासा, नेपाल ले जाने की थी तैयारी,पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा


(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद बालिका की गुमशुदगी प्रकरण में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन लड़की के अपहरणकर्ता को धर दबोचा, लड़की सकुशल बरामद पूछताछ में पीड़िता ने किए कई चौकाने वाले ख़ुलासे पीड़िता को नेपाल ले जाने की तैयारी में था आरोपी ने पीड़िता को कई बार बनाया हवस का शिकार, अपने अन्य साथी के साथ मिलकर किया था

पीड़िता से गैंगरेप पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का भी बनाया था दबाव थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत निवासरत व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री के घर से स्कूल के लिये जाना व वापस न आने के सम्बन्ध में बहादराबाद पर गुमशुदगी क्रमांक 16/25 पंजीकृत कराया गया। नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा तत्काल लड़की की बरामदगी हेतु टीमें गठित की गई।

गुमशुदा की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए गुमशुदा को बस स्टैंड से सकुशल बरामद करते हुए पीड़िता के अपहरणकर्ता अभियुक्त तनवीर को दबोचा गया। गुमशुदा से पूछताछ करने पर उसके द्वारा तनवीर उपरोक्त से वर्ष 2017 में दोस्ती होना बताया जिसके उपरान्त दोनो का मिलना-जुलना रहा है, इस बीच जून 2017 में पहली बार तनवीर ने मेरे साथ मेरे घर पर शारीरिक सम्बंध बनाये गये, तत्पश्चात कई बार घर व अन्य जगहों पर शारीरिक सम्बंध बनाये गये। गुमशुदा द्वारा बताया कि एक दिन तनवीर उपरोक्त ने रोशनाबाद में नाजिम, एडवोकेट के पास ले गया, जहां पर वकील नाजिम द्वारा मुझसे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया व कहा कि तब तुम्हारी तनवीर से शादी हो जायेगी तब तुम दोनो को मैं नेपाल भेज दूगां, तब नाजिम ने तनवीर व गुमशुदा को सलेमपुर में हनुमान मन्दिर के पास गैस्ट हाउस में कमरा दिलाकर रूकवाया व दिनांक 02.05.25 को नाजिम व तनवीर के द्वारा पीडिता के साथ शारीरिक सम्बंध बनाये गये।

चुँकि गुमशुदा उपरोक्त को अभि0 तनवीर उपरोक्त द्वारा डरा धमकाते हुये जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाये गये व घटना के समय वर्ष 2017 में गुमशुदा/पीडिता नाबालिग थी, पीडिता के बयानो के आधार पर धारा 64(च)(ड), 70(1), 351(3) बीएनएस व 5(ठ)(ढ)/6 पोक्सो अधि0 की बढोत्तरी कर गिरफ्तार किया गया व दिनांक 03.05.25 में नामजद अभियुक्त नाजिम पुत्र सलीम अहमद उम्र-35 वर्ष निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार को पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में दबिश देकर उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

ALSO READ  हरिद्वार: मेडिकल स्टोर्स और फार्मा कंपनियों का औचक निरीक्षण, ड्रग इंस्पेक्टरों ने दिए सख्त निर्देश

गिरफ्तार
1- तनवीर पुत्र मौ0 अनवर निवासी ग्राम भारापुर भौरी थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष
2- नाजिम पुत्र सलीम अहमद निवासी दादूपुर गोविन्दपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र-35 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 8 9
Users Today : 734
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 8 9
Users Today : 734
Users Yesterday : 1179