न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » शुभारंभ » “खालसा कॉलोनी को मिली विकास की नई सौगात: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़क व नाली निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ”

“खालसा कॉलोनी को मिली विकास की नई सौगात: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़क व नाली निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद । नवोदय नगर वार्ड संख्या–13 अंतर्गत खालसा कॉलोनी में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया । यह निर्माण कार्य लंबे समय से क्षेत्रवासियों की आवश्यकता रहा है, जिसके पूर्ण होने से कॉलोनी की मूलभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।इस विकास कार्य से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही बेहतर जल निकासी व्यवस्था के माध्यम से स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित नागरिक जीवन को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना खालसा कॉलोनी के संतुलित एवं दीर्घकालीन विकास की दिशा में एक अहम उपलब्धि है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य केवल तात्कालिक समस्याओं का समाधान करना नहीं है, बल्कि ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतारना है जो आने वाले वर्षों तक क्षेत्रवासियों के जीवन को आसान और सुरक्षित बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नगर पालिका निरंतर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र को एक सशक्त और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी व बिदंर पाल, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, अशोक शर्मा, भानू प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, अवधेश राय, पवन सैनी, मुकेश रावत, अजय मलिक, रवि वर्मा, रविन्द्र उनियाल, गौरव रौतेला, विक्रम बुल्लर, देव विख्यात भाटी, सुधांशु राय, दिनेश चंदा, जोगिंदर पंवार, सचिन त्यागी, दीपा सिंह, आदित्य मलिक, रिंकू सिंह, पंकज पटेल,प्रमोद तिवारी, हर सिंह, बलवंत जीना, मनोज नेगी, शिव सिंह, मुकेश जोशी, नरेंद्र, दिनेश मेहता, बच्चन सिंह, दीपा नेगी, गंगा तिवारी, रंजना जोशी, सीमा, नीतू रावत, शकुंतला देवी, प्रभा देवी, कार्की नेगी, रेनू, अनीता मेहता, दीपा मावरी, पूनम नेगी, सोनम रावत, मंजू जीना, शिवानंद, राकेश नेगी, पुष्कर, सर्वन मेहरा, भुवन डिमरी, अंकित त्यागी, अरविंद पांडेय, अवतार सिंह, प्रकाश साह, सपना पंडित,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

287 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 1 0
Users Today : 468
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 1 0
Users Today : 468
Users Yesterday : 1355