न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » सम्मानित » “उत्कृष्ट सहयोग का सम्मान : ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक सुनील मीणा ने किया सम्मानित”

“उत्कृष्ट सहयोग का सम्मान : ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक सुनील मीणा ने किया सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ‘‘ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को पुलिस विभाग को दिये उत्कृष्ट

सहयोग के लिए पुलिस महानिरीक्षक (ला एण्ड आर्डर) सुनील मीणा ने किया सम्मानित

गत दिवस उत्तराखण्ड पुलिस अर्न्तजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 के समापन समारोह में पुलिस महानिरीक्षक (ला एण्ड आर्डर) सुनिल मीना ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष शरीर रचना/चेयरमेन इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ संचालन एवं विभिन्न आयोजनों में पुलिस को किये गये सहरानीय/उत्कृष्ठ सक्रिय सहभागिता के लिए विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुलिस महानिरीक्षक सुनिल मीणा ने डॉ. नरेश चौधरी को सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ. नरेश चौधरी द्वारा अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त पुलिस प्रशासन के आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर समर्पित रुप से उत्कृष्ठ कार्यों का विशेष रूप से संयोजन किया जाता है जिसके लिए पुलिस विभाग डॉ. नरेश चौधरी की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने भी डॉ. नरेश चौधरी की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि डॉ. नरेश चौधरी को जब भी पुलिस विभाग कोई दायित्व देता है तो डॉ. नरेश चौधरी उस दायित्व का कर्मठता एवं समर्पित होकर निर्वहन करते हैं। डॉ. नरेश चौधरी ने सम्मानित होने पर पुलिस विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार विभिन्न प्लेटफोर्म से जब मुझे सम्मान मिलता है यह मेरे लिए और अधिक सक्रिय सहभागिता से समर्पित होकर कार्य करने के लिए ऊर्जा दायक प्रेरक होता है और मेरे शुभ चिंतको की बधाईयां मुझे अन्य चुनौती पूर्ण टास्क का नेतृत्व करने के लिए प्रेरणा देती है। समारोह में उपस्थित पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा, जितेन्द्र चौधरी, सुश्री निशा यादव, पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार, ट्रैफिक पुलिस से संजय चौहान, आर.आई.प्रवीण कपिल आलोक ने डॉ. नरेश चौधरी को विशेष रुप से बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 0 4
Users Today : 925
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 0 4
Users Today : 925
Users Yesterday : 831