न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » प्रतियोगिता » “हरिद्वार में 40वीं वाहिनी पीएसी द्वारा आयोजित 23वीं प्रादेशिक पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर और डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता का भव्य तीन दिवसीय समापन”

“हरिद्वार में 40वीं वाहिनी पीएसी द्वारा आयोजित 23वीं प्रादेशिक पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर और डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता का भव्य तीन दिवसीय समापन”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार स्थित 40वीं वाहिनी पीएसी के प्रांगण में आयोजित 03 दिवसीय 23वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर, एंटी सबोटाज एवं डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता–2025 का समापन शुक्रवार को भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ।समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध, कानून व्यवस्था एवं जीआरपी) ने बैंड की मधुर धुनों के बीच विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया। इस अवसर पर सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी श्रीमती तृप्ति भट्ट (आईपीएस) ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से उत्तराखंड पुलिस, पीएसी एवं आईआरबी की कुल 17 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 118 पुरुष एवं 17 महिला प्रतिभागियों सहित कुल 135 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर अपने तकनीकी, व्यावसायिक और प्रशिक्षण कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया।चल वैजयंती ट्रॉफी के अंतर्गत वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में एटीसी हरिद्वार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रोफेशनल फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं कंप्यूटर प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने पहला स्थान हासिल किया। एंटी सबोटाज प्रतियोगिता में जनपद हरिद्वार जबकि श्वान (डॉग स्क्वाड) प्रतियोगिता में जनपद देहरादून विजेता रहा।समापन अवसर पर उप सेनानायक, सहायक सेनानायक, जीआरपी के अधिकारी, विभिन्न जनपदों के टीम मैनेजर, प्रतिभागी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता ने पुलिस बल की आधुनिक तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

ALSO READ  “रोमांच की चरम सीमा पर थमा फाइनल: पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से बाज़ी मारकर अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी बनी चैंपियन, बीएफएफसी को कड़ी टक्कर देकर उठाई मेगा ट्रॉफी!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 1
Users Today : 74
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 1
Users Today : 74
Users Yesterday : 930