न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » सौगात » “नैनीताल को विकास की ऐतिहासिक सौगात: सीएम धामी ने 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर रचा नए उत्तराखंड का रोडमैप, रिवर्स पलायन 44% बढ़ा, भ्रष्टाचार-नकल पर कड़ा प्रहार”

“नैनीताल को विकास की ऐतिहासिक सौगात: सीएम धामी ने 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर रचा नए उत्तराखंड का रोडमैप, रिवर्स पलायन 44% बढ़ा, भ्रष्टाचार-नकल पर कड़ा प्रहार”

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री लेटीबुंगा मैदान, ग्राम पंचायत शशबनी पहुंचे, जहाँ उन्होंने 112 करोड़ 34 लाख रुपये की कुल 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और स्थानीय जनता को संबोधित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमताल विधानसभा सहित पूरे नैनीताल जिले के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा उठाए गए मुख्य मार्ग–10 की खराब स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेते हुए लगभग 9.5 करोड़ रुपये सड़क पुनर्निर्माण हेतु स्वीकृत किए गए हैं।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में उत्तराखंड आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में तेज़ी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कैंची धाम, नैनादेवी मंदिर, मुक्तेश्वर धाम सहित सभी पौराणिक मंदिरों का पुनरोद्धार कार्य मिशन मोड में चल रहा है।उन्होंने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए ‘एक जनपद–दो उत्पाद’, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, ‘स्टेट मिलेट मिशन’, ‘होमस्टे’, ‘वेड इन उत्तराखंड’ जैसी योजनाएँ स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दे रही हैं।पलायन आयोग की नवीन रिपोर्ट में रिवर्स पलायन में 44% की बढ़ोतरी, बेरोजगारी दर में 4.4% कमी, तथा नीति आयोग के SDG इंडेक्स में देश में प्रथम स्थान उत्तराखंड को प्राप्त हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नकल माफियाओं पर लगाम कसने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पिछले वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे गए हैं।इसके अलावा, भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत 200 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।

ALSO READ  BIG BREAKING:रक्षाबंधन पर CM धामी की बहनों को बड़ी सौगात, 60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर, पिंक ई-बसें और ढाई लाख तक सस्ता ऋण—महिला सशक्तिकरण को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएँ

भीमताल क्षेत्र के कई गांवों—भीड़ापानी, नाई, डालकन्या, देवनगर, सिलौटी, सुन्दरखाल में मिनी स्टेडियम का निर्माणओखलकांडा के करायल बैण्ड–टकुरा वन चौकी रोड का डामरीकरण

भीमताल बाईपास नहर कवरिंग का शेष कार्य पूर्ण कराया जाएगा

भीमताल में नई पार्किंग और नया रोडवेज बस स्टेशन स्थापित होगा

भीमताल नगर में अग्निशमन केंद्र खोला जाएगा

नौकुचियाताल–खड़की खरौला रोड का मिलान,

कसियालेख–काफली–पदीकनाला रोड का डामरीकरण

बडोन–सिमलिया–साननी मोटर मार्ग का मिलान

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित 8 योजनाएँ (70 करोड़ 73 लाख)

– भवाली बाईपास पार्ट–1 और 2 सुधारीकरण– भीमताल बाईपास सड़क सुधार

– 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट, नैनीताल

– हल्दूचौड़ एलबीएस कॉलेज में पुस्तकालय व बहुउद्देश्यीय हॉल

– पुछड़ी में गौशाला निर्माण

– राजकीय विद्यालय जाडापानी में पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला

मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई 9 योजनाएँ (41 करोड़ 60 लाख)

 

– राजकीय महाविद्यालय लालकुआँ में परीक्षा भवन

– लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चाहरदीवारी

– गौलापार स्टेडियम में पूल कवरिंग व सुरक्षा कार्य

– बेतालघाट, पंगोट–दैचौरी, ओखलकांडा सभागार आदि

कार्यक्रम के दौरान विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा ने माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति पर आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूहों एवं विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण कर महिला उत्पादों की सराहना की।इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्या, ओखलकांडा केडी रूबाली, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसपी यातायात जगदीश चंद्र सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनता आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 2
Users Today : 722
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 2
Users Today : 722
Users Yesterday : 672