न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » पहल » नगर आयुक्त नंदन कुमार IAS की कड़क पहल: हरिद्वार घाटों से अतिक्रमण साफ, सफाई व्यवस्था सुपर टाइट और कर्मचारियों की GPS हाजिरी से 100% उपस्थिति सुनिश्चित!

नगर आयुक्त नंदन कुमार IAS की कड़क पहल: हरिद्वार घाटों से अतिक्रमण साफ, सफाई व्यवस्था सुपर टाइट और कर्मचारियों की GPS हाजिरी से 100% उपस्थिति सुनिश्चित!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । आज नगर आयुक्त नंदन कुमार आईएएस ने नाई घाट, सुभाष घाट, हर की पैड़ी चौक, संजय पुल एवं धनुष पुल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण तथा घाटों की समग्र व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। नगर आयुक्त के निर्देशन में की जा रही सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान की व्यापारियों द्वारा सराहना की गई। साथ ही सुभाष घाट, नाई घाट एवं गऊघाट पर पीआरडी जवानों की तैनाती के कारण घाटों पर अतिक्रमण लगभग समाप्त हो गया है, जिसके लिए व्यापारियों ने नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन, धीरेंद्र सेमवाल तथा सफाई नायक कपिल, अशोक चौहान, संदीप एवं अतुल उपस्थित रहे।

कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर नगर निगम की कड़ी पहल

इसी बीच नगर निगम को कई माध्यमों से यह शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं। प्राप्त शिकायतों और साझा किए गए नामों के आधार पर नगर आयुक्त द्वारा एक सप्ताह पूर्व महत्वपूर्ण आदेश जारी किया जा चुका है।

आदेश के प्रमुख बिंदु:

प्रत्येक कर्मचारी की सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में GPS लोकेशन सहित फोटो लेकर संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करना अनिवार्य।

सभी निरीक्षकों को कम से कम 1 माह की GPS उपस्थिति फोटो सुरक्षित रखने के निर्देश।

उपस्थिति की जांच कभी भी आकस्मिक रूप से की जा सकती है।

आदेश तुरंत प्रभाव से लागू है

इस आदेश के क्रम में अब सभी संबंधित कर्मचारी प्रतिदिन दोनों शिफ्टों में अपनी GPS युक्त उपस्थिति फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर रहे हैं, जिससे नगर निगम की इस नई पहल से 100% उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है।

ALSO READ  "रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सरकार का सौगात: 9 अगस्त को सभी बहनें कर सकेंगी रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा, भाई-बहन के पावन रिश्ते को सम्मान देने की अनूठी पहल"

नगर आयुक्त नंदन कुमार आईएएस का आधिकारिक वक्तव्य

“घाट क्षेत्र हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है। यहाँ स्वच्छता और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतिक्रमण रोकने, सफाई व्यवस्था सुधारने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त और पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। GPS आधारित उपस्थिति से जवाबदेही बढ़ी है और घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित व व्यवस्थित रखने में यह बड़ा कदम साबित होगा। सभी व्यापारियों व नागरिकों के सहयोग से नगर निगम पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496