(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।परिवहन विभाग ने एआरटीओ निखिल शर्मा के नेतृत्व में बहादराबाद टोल प्लाजा क्षेत्र में ऑल इंडिया परमिट बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बसों के दस्तावेजों, परमिट शर्तों और यात्री सूची की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण में चार बसें अनिवार्य यात्रियों की सूची न रखने एवं परमिट शर्तों का उल्लंघन करती पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही सीज़ कर दिया गया।
एआरटीओ निखिल शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक बस के लिए यात्री सूची रखना और उसमें यात्री के चढ़ने का स्थान एवं गंतव्य दर्ज करना अनिवार्य है।
इस नियम का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। चेकिंग अभियान में परिवहन उपनिरीक्षक अश्वनी, सहायक परिवहन उपनिरीक्षक संदीप सहित विभागीय टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।








































Users Today : 17
Users Yesterday : 811






