न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » सम्मान » “विश्व दिव्यांगजन दिवस: जज़्बे को सलाम! हरिद्वार में 75 दिव्यांग विजेताओं का भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, विधायक आदेश चौहान बोले– ‘दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव भी संभव’”

“विश्व दिव्यांगजन दिवस: जज़्बे को सलाम! हरिद्वार में 75 दिव्यांग विजेताओं का भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, विधायक आदेश चौहान बोले– ‘दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव भी संभव’”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम विकास भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने सभी दिव्यंजनो को विश्व दिव्यांगजन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसाय करने एवं शासकीय कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनो को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जा रहा है,जो ओर लोगों के लिए भी प्रेरणा दायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरगामी सोच से ही दिव्यांगजन का नाम रखा गया जो दिव्यांगजनो का सम्मान दिया गया, तथा सभी के समानता से देखा जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन कोई अभिशाप नहीं है ,यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति है तो कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है,जिस तरह से आप सभी दिव्यांग भाई बहनों ने कठिन चुनौतियों के सामना करने के बाद अपना लक्ष्य को हासिल किया है। उन्होंने गुजरात निवासी कमलेश पटेल का उदाहरण देते हुए कहा कि वह पोलियो से ग्रस्त होने के बावजूद उन्होंने डांस इंडिया डांस कार्यक्रम में भी प्रतिभाग की उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा ओर लोगों को भी उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जनपद के 75 दिव्यागजनों को मेडल,प्रशस्ति पत्र एवं 8 हजार की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया,जिसमें राजकुमार (ग्राम नारसन खुर्द),बंशीलाल (नारसन कला), अकलीम (जसोधरपुर), नूरसरत बानो (जसोधरपुर), समीम, अजय कुमार,अफसाना, जमशेद,खुर्शीद, रुकसार, कल्लू,प्रलब विश्वास, सादाब अली, रोसा देवी, प्रदीप कुमार, दिग्विजय सिंह, सत्येंद्र कुमार,देवेंद्र कुमार,पिंकी देवी,विपिन कुमार,सरिता ,संजय कुमार आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती संतोष नेगी ने किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में पहुंचे सभी दिव्यागजनों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह,अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यागजन मौजूद रहे।

ALSO READ  "उत्तराखंड के गौरव भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्म विभूषण, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा बोले— यह पूरे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का ऐतिहासिक क्षण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930