न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » सम्मान » “हरिद्वार पुलिस का गौरवमयी क्षण: 35 वर्षों की अनुकरणीय व ईमानदार सेवा पूर्ण करने वाले घना लाल को फूल-मालाओं, सम्मान–समारोह और भावुक शुभकामनाओं के साथ दी गई भव्य व यादगार विदाई”

“हरिद्वार पुलिस का गौरवमयी क्षण: 35 वर्षों की अनुकरणीय व ईमानदार सेवा पूर्ण करने वाले घना लाल को फूल-मालाओं, सम्मान–समारोह और भावुक शुभकामनाओं के साथ दी गई भव्य व यादगार विदाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)

हरिद्वार पुलिस द्वारा आज पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित सभागार में 35 वर्ष की लंबी और अनुकरणीय सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस सदस्य घना लाल को सम्मानपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक ज्वालापुर और सहायक पुलिस अधीक्षक सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने घना लाल को फूल-माला पहनाकर, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।घना लाल ने 22 अक्टूबर 1990 को कान्स्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएँ शुरू की थीं। अपने समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर उन्हें 21 अक्टूबर 2021 को हेड कांस्टेबल तथा 25 फरवरी 2023 को अपर उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। सेवा अवधि के दौरान उन्होंने टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून जैसे महत्वपूर्ण जिलों में कर्तव्य निभाया और विभागीय कार्यों में सदैव अग्रणी रहे। अपने श्रेष्ठ कार्यों के लिए उन्हें समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।विदाई कार्यक्रम में अधिकारियों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि घना लाल ने ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। हरिद्वार पुलिस ने उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की।अ

ALSO READ  “नूरपुर पंजनहेड़ी में शुरू हुआ आईटीसी मिशन सुनहरा कल का सुपर सिलाई मिशन — जहाँ 15 गरीब महिलाओं के हाथों में सुई-धागा नहीं, बल्कि स्वावलंबन, सम्मान और सुनहरे भविष्य की नई डोर सिली जा रही है!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 6
Users Today : 40
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 6
Users Today : 40
Users Yesterday : 1035