न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » सम्मान » “ओलंपिक में देश का नाम रोशन कर लौटे अभिनव देशवाल व शौर्य सैनी का रुड़की में हुआ ऐतिहासिक स्वागत, भव्य रोड शो और नागरिक सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब”

“ओलंपिक में देश का नाम रोशन कर लौटे अभिनव देशवाल व शौर्य सैनी का रुड़की में हुआ ऐतिहासिक स्वागत, भव्य रोड शो और नागरिक सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। ओलंपिक में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर रुड़की पहुंचे अभिनव देशवाल व शौर्य सैनी का जोरदार अभिनंदन किया गया।दिल्ली रोड स्थित एपीजे अब्दुल कलाम चौक से शुरू होकर उनके अभिनंदन में निकला रोड शो नगर निगम रुड़की सभागार तक पहुंचा जहां उनका नागरिक अभिनंदन भव्य समारोह में किया गया।रोड शो में अभिनव देशवाल व शौर्य सैनी खुली जिप्सी में राष्ट्रीय ध्वज के साथ, देशभक्ति के बजते गीतों पर, आतिशबाजी के दौरान आगे बढ़ते जा रहे थे। बाईकों पर युवाओं की टीम राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लिए भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए चल रहे थे इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। चौधरी चरण सिंह चौक, साउथ सिविल लाइन, मिलिट्री चौक, महाराणा प्रताप चौक, सिविल लाइन बाजार, शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर समूह में खड़े लोगों ने दोनों खिलाड़ियों का फूलों की वर्षा करके, बुकें देकर, मालाएं पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। उनके साथ शौर्य सैनी की माता कविता सैनी व पिता शील चंद सैनी, अभिनव देशवाल की माता संगीता व पिता मनोज देशवाल भी साथ-साथ चल रहे थे।

नगर निगम सभागार में आयोजित हुए नागरिक अभिनंदन समारोह में विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद, विधायक वीरेंद्र जाती, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक राज सेठ, लोजमो संयोजक सुभाष सैनी,परमिंदर देशवाल, प्रदीप देशवाल, कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, कोच अमित धीमान,कोच मुकेश चौधरी,राजकुमार सैनी, आदेश सैनी,सुधीर शांडिल्य ,पूर्व पार्षद विवेक चौधरी, प्रधान आशीष चौधरी,पार्षद कुलबीर सिंह, डॉ रणबीर नागर,हेमेंद्र चौधरी, ऋषिपालसिंह, आदेश सैनी, पंकज सैनी, प्रधान चौ प्रेम सिंह सैनी सहित अनेंकों जिम्मेदार लोग शामिल रहे। संचालन सुंदर पाल सैनी एवं आशीष सैनी ने संयुक्त रूप से किया।

ALSO READ  "सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले – साहित्य और संस्कृति के संरक्षण को सरकार प्रतिबद्ध, उत्कृष्ट साहित्यकारों को मिलेगा सम्मान"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 2
Users Today : 185
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 2
Users Today : 185
Users Yesterday : 930