न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » समारोह » “राजकमल कॉलेज स्पोर्ट्स कार्निवल ग्रैंड फिनाले: मैदान में जुनून की गर्जना, प्रतिभा का विस्फोट और विजेताओं की चमक ने बनाया समापन समारोह unforgettable!”

“राजकमल कॉलेज स्पोर्ट्स कार्निवल ग्रैंड फिनाले: मैदान में जुनून की गर्जना, प्रतिभा का विस्फोट और विजेताओं की चमक ने बनाया समापन समारोह unforgettable!”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद (हरिद्वार): राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद में आयोजित वार्षिक खेलकुद प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण समापन समोराह शनिवार को हुआ। तीन दिन चली इस खेल प्रतियोगिताओं में कॉलेज के बी.कॉम. बी.एससी. एवं एम.एससी के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैदान में पूरे जोश, ऊर्जा और खेल-भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।प्रतियोगिताओं के दौरान छात्रों ने एथलेटिक्स, म्यूज़िकल चेयर, शतरंज, कैरम, खो-खो तथा टग ऑफ वॉर जैसी लोकप्रिय खेल विधाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लड़कियों और लड़कों दोनों वर्गों में हुए मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। फाइनल मैचों के दौरान प्रतिभागियों ने बेहतर तालमेल, फुर्ती, रणनीति और खेल-शिष्टाचार का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने जोरदार तालियों और उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान कई छात्रों को उनके उत्कृष्ट खेल दृष्टिकोण और अनुशासित व्यवहार के लिए भी विशेष प्रशंसा मिली।एथलेटिक्स में लड़कों की श्रेणी में अरविंद सिंह व छात्रा वर्ग में अनिका ने अपनी तेज रफ्तार से सबको पीछे छोड़ा।, शतरंज प्रतियोगिता में अमरजीत तथा कैरम में सोनू श्रीवास्तव टग ऑफ वॉर मनिंदर, अरविंद, अमरजीत सिंह और तुषार.ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान व खो–खो प्रतियोगिता में पुजा, ममता, वंशिका, और अनिका की टीम ने शानदार समन्वय के साथ बढ़त बनाई। म्यूज़िकल चेयर में दिव्या ने बेहतरीन संतुलन और तेजी दिखाते हुए प्रथम स्थान व थ्री लेग रेस में अनुशिका, पूजा और भारती ने उत्कृष्ट तालमेल और गति का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। रिले रेस में पुजा,यश और ममता ने बेहतरीन गति और तालमेल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।राजकमल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व, सहनशीलता और आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं। प्रतियोगिताओं में सहभागिता विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास में अहम भूमिका निभाती है। कॉलेज भविष्य में भी खेल सुविधाओं और अवसरों का विस्तार करता रहेगा, ताकि हमारे विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

ALSO READ  BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की में उपलब्धियों की धूम! 2,701 डिग्रियों के साथ दीक्षांत समारोह 2026 का भव्य समापन, रिकॉर्ड 518 पीएचडी से रचा नया इतिहास

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दीपा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल को जीवन में अहम बताया। तथा इस तरह के आयोजनों से छात्रों की सहभागिता और समन्वय की भावना का विकास होता है। तथा साथ ही खेलकूद हमें अनुशासित रहना सिखाता है। खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ होते है।

आयोजन समिति सदस्य ने कहा कि आने वाले वर्ष में प्रतियोगिताएं और भी भव्य एवं प्रभावशाली रूप में आयोजित की जाएंगी। अंत में राष्ट्रगान के साथ खेल प्रतियोगिताओं के औपचारिक समापन की घोषणा की गई।

समापन समोराह कार्यक्रम में कॉलेज की सचिव श्रीमती राजेश देवी, प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन प्रताप, तथा प्रवक्तागण डॉ. नीरज शर्मा, , डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, इशिका पंडित, विनीत कुमार, आस्था यादव, सिया पाल, प्रिया सैनी, नैनसी चौहान, शिखा राठी, अरबाब राव, रवि कुमार, फ़िज़ा राव, राजदेव रावत सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 5
Users Today : 14
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 5
Users Today : 14
Users Yesterday : 811