न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » हादसा » “शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं! रातीघाट में दिल दहला देने वाला हादसा—शिप्रा नदी में समाई शिक्षकों की कार, तीन की मौत से हल्द्वानी–अल्मोड़ा में कोहराम!”

“शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं! रातीघाट में दिल दहला देने वाला हादसा—शिप्रा नदी में समाई शिक्षकों की कार, तीन की मौत से हल्द्वानी–अल्मोड़ा में कोहराम!”

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल। अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार शनिवार की शाम सात बजे रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने खाई में उतरकर कार के अंदर फंसे घायलों को रस्सी के सहारे सड़क तक लाने के बाद खैरना सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़ा और संजय बिष्ट निवासी अल्मोड़ा ने तीन शिक्षकों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल शिक्षक मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कार के नदी में गिरते ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को गरमपानी सीएचसी भेजा। घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Share This
ALSO READ  "हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 1 7
Users Today : 81
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 1 7
Users Today : 81
Users Yesterday : 1393